उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन में जान फूंकने के लिए प्रियंका ने सोनिया गांधी को सुझाए तीन विकल्प

उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव 2022 में करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी राज्य में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए तीन विकल्पों पर विचार कर रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ इन विकल्पों पर विचार कर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विचारार्थ भेज दिए हैं।

बता दें कि यूपी में विधानसभा चुनाव में हार के बाद मार्च में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद से अजय कुमार लल्लू के इस्तीफा दे दिया था। तब से पार्टी की प्रदेश इकाई की गतिविधियां ठप हैं।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस संगठन को प्रदेश में खड़ा करने के लिए पहला विकल्प तो यह है कि पार्टी के किसी वरिष्ठ नेता की अगुआई में नई उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन किया जाए जैसा कि अतीत में होता रहा है।

दूसरा विकल्प यह है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ चार या पांच कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाएं। वहीं तीसरा विकल्प यह है कि उत्तर प्रदेश को चार स्वतंत्र क्षेत्रों- पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, अवध क्षेत्र और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बांटते हुए प्रत्येक के लिए अलग-अलग कमेटियां घोषित की जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *