सुदामा कुटी आश्रम में आरम्भ हुआ दस दिवसीय आचार्य जयंती महोत्सव

वृन्दावन । वृन्दावन की परिक्रमा मार्ग स्थित श्री सुदामा कुटी आश्रम 10 दिवसीय आचार्य जयंती महोत्सव का सोमवार को आगाज हो गया। सर्वप्रथम जयंती महोत्सव श्री सुदामा कुटी आश्रम में विराजमान राघवेंद्र सरकार का पूजन अर्चन किया गया और बटुक ब्राह्मण के द्वारा श्रीमद्भागवत गीता का आयोजन किया गया। वहीं आश्रम के महंत सुतीक्षण दास महाराज ने बताया कि करीब 82 वर्षों से वृंदावन के सुप्रसिद्ध श्री सुदामा कुटी आश्रम में आचार्य जयंती महोत्सव का सफल आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी आचार्य जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे प्रतिदिन प्रातः बेला में श्रीमद् भागवत और रात्रि बेला में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। वही इस महोत्सव में तरह तरह के आयोजन किए जाने हैं। जिसमें वृंदावन के संत महंत और विद्वान जनों का आदर सत्कार एवं पूज्य गुरुदेव एवं दादा गुरुदेव की नगर में सवारी भ्रमण का आयोजन किया जाना है। वहीं इसके तत्पश्चात नगर के सभी प्रत्याशियों का संपूर्ण भंडारा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *