अलीगढ़ श्री गंगा सेवा समिति के संरक्षक, हर्षवर्धन सिंह चौहान का, 75 वर्ष की उम्र में बीमारी के चलते निधन


अलीगढ़ श्री गंगा सेवा समिति के संरक्षक हर्षवर्धन सिंह चौहान का आज निधन 75 वर्ष की आयु में एक लंबी बीमारी के बाद हो गया कल दिनांक 16 अप्रैल 2022 को प्रातः 9:30 उनका दाह संस्कार किया जाएगा |

उनके निधन की सूचना पर संस्था में शोक की लहर दौड़ गई हर्षवर्धन सिंह चौहान पिछले 16 वर्षों से मां गंगा के लिए तन मन धन से कार्य कर रहे थे व बीमारी के होने के बावजूद भी वह संस्था में पूरा समय देते थे व समाज हित में राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए हमेशा से संस्था को मार्गदर्शन देते रहे हैं |

संस्था के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उनके निधन से अत्यंत दुखी हैं और सभी आशा करते हैं कि इस दुखद समय में ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें सांत्वना देने पहुंचे.दयाशंकर शर्मा त्रिभुवन झा सेवाराम शर्मा गिरिराज शर्मा सतेंद्र कुमार सतेंद्र कुमार किरण कुमार आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *