प्रदेश सरकार के मंत्रीगण अलीगढ़ में, मिनट-टू-मिनट जारी

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री उप्र. शासन एवं जनपद प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण, अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण असीम अरूण व राज्यमंत्री जल शक्ति रामकेश निषाद शनिवार 30 अप्रैल को जनपद भ्रमण के लिये 10.30 बजे सड़क मार्ग द्वारा अलीगढ़ पधार रहे हैं।

मंत्रीगण द्वारा 11.00 बजे कलक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक,12.30 बजे कोविड-19 कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण करने के साथ ही 1.00 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण, 2.00 से 2.30 बजे माननीय जनप्रतिनिधियों संगठन के पदाधिकारियों से विचार विमर्श एवं सुझाव प्राप्त कर स्थानीय जनता से बैठकर जनपद के अधिकारियों के साथ विचार विमर्श करने के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

2.30 से 3.00 बजे तक किसी एक ग्राम का निरीक्षण एवं चौपाल, 4.00 बजे गेंहू क्रय केन्द्र का निरीक्षण, 5.00 बजे दो बड़ी परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण सहित 6.00बजे नगर निगम में गौ-आश्रय स्थल, प्रधानमंत्री आवास शहरी एवं एक वार्ड का निरीक्षण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *