इगलास में भगवान परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर, परशुराम सेवा संस्था द्वारा निकली भव्य शोभायात्रा

अलीगढ़ : इगलास में भगवान परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर कस्बा में परशुराम सेवा संस्था द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में ब्रह्मण समाज के साथ ही अन्य वर्ग के लोग भी शामिल हुए।

इससे पूर्व आचार्य मयंक उपाध्याय ने भगवान परशुराम का रुद्राभिषेक कराकर विधि विधान से पूजन संपन्न कराया।आरती के बाद गांधी पार्क से शुरु हुई शोभायात्रा नगर के पुरानी तहसील मार्ग, अलीगढ़ मार्ग, सासनी मार्ग से हाथरस मार्ग, मुख्य चौराहा से मथुरा मार्ग होते हुए पुन: गांधी पार्क पहुंची।

नगर में जगह-जगह यात्रा का आरती व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और इत्र वर्षा की गई। बैंड बाजों की भक्ति धुनाें पर युवा जमकर थिरकते नजर आए।यात्रा में शामिल बंधुओं का पट्का पहनाकर व चंदन लगाकर स्वागत किया गया।

गर्मी को देखते हुए समाज सेवियों ने कई जगहों पर जल की व्यवस्था की। इस मौके पर पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय, चेयरमैन ओंकार प्रसाद शर्मा, समाज सेवी हरीश शर्मा, मनीराम शर्मा, लक्ष्मी नारायण कौशिक, पीसी शर्मा, शिवनरायन शर्मा के साथ ही सोमेश कौशिक, नितिन तिवारी, संजयदत्त, गौरव शर्मा, पीयूष शर्मा, चंदन शर्मा, राहुल शर्मा, मौनू शर्मा, योगेंद्र शर्मा, पुष्पेंद्र तिवारी का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *