नव सृजित नागरिक सुरक्षा जनपद अलीगढ़ में बैठक का आयोजन

अलीगढ। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार नवसृजित नागरिक सुरक्षा जनपद अलीगढ़ में सम्मानित नागरिकों की बैठक का शिवाजी बाल मंदिर जूनियर हाई स्कूल, जीटी रोड पर सी पी सिंह द्वारा आयोजित कराई गई |

जिसमें नगर की 52 सम्मानित नागरिकों ने प्रतिभाग किया बैठक में अलीगढ़ जनपद मे नागरिक सुरक्षा कोर के गठन के संबंध में नागरिकों को जानकारी दी गई उप नियंत्रक जसवंत सिंह द्वारा जानकारी दी गई कि नागरिक सुरक्षा विभाग नगर में शांति व्यवस्था, यातायात व्यवस्था तथा किसी भी प्रकार की आपदा से होने वाले जानमाल की क्षति को कम करता है |

तथा उप निरीक्षक द्वारा बताया गया कि नागरिक सुरक्षा कोर के संबंध में अपर जिला अधिकारी (नगर) से मुलाकात कर प्रगति से अवगत कराया गया.सहायक उप नियंत्रक दिनेश कुमार द्वारा नागरिक सुरक्षा कोर की वार्डेन सेवा के गठन के संबंध में नागरिकों को विस्तृत जानकारी दी गई तथा वार्डेनो के कार्य एवं दायित्व को भी बताया गया |

सहायक उप नियंत्रक जयवीर सिंह द्वारा नागरिक सुरक्षा कोर की वार्डेन सेवा अग्निशमन सेवा, प्राथमिक चिकित्सा सेवा के संबंध में नागरिकों को विस्तृत रूप से जानकारी दी गई.बैठक में विद्यालय की प्रधानाचार्य पी के शर्मा का सराहनीय सहयोग रहा इ सी पी वार्ष्णेय एडवोकेट एवं सी पी सिंह द्वारा भी विचार व्यक्त किए गए बैठक में मुख्य रूप से गिरीश चंद्र गुप्ता, सरदार चरणजीत सिंह, नरेंद्र व्यास, जयंत कुमार शर्मा ,योगेंद्र कुमार, डॉ आशीष सारस्वत, अनिल शर्मा,सत्य प्रकाश गोयल, देवेंद्र वार्ष्णेय,अमित गुप्ता,अनुराधा भारद्वाज आर्यन भारद्वाज, दीक्षा भारद्वाज,अरविंद शर्मा, शिवकुमार शर्मा, चेतन शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *