मथुरा:यमुना तट पर हुआ चुनरी मनोरथ का भव्य आयोजन..

यमुना तट पर हुआ चुनरी मनोरथ का भव्य आयोजन


वृंदावन । गुरुवार को वृंदावन परिक्रमा मार्ग के यमुना तट स्थित चीर घाट पर माधवी अग्र शक्ति के तत्वाधान में चुनरी मनोरथ का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर वैदिक रीति रिवाज के मध्य सर्वप्रथम पूजन अर्चन किया गया और उसके बाद यमुना महारानी को चुनरी उड़ाई गई। वही संस्था की पूर्व अध्यक्ष सुषमा अग्रवाल ने बताया कि माधवी अग्र शक्ति संस्था के द्वारा हमेशा ही सामाजिक और समाज के हित में आने वाले कार्यों को किया जाता है। उनकी संस्था के द्वारा समय समय पर कोई ना कोई सामाजिक और धार्मिक कार्य किया जाता है। इसी के अंतर्गत आज माधवी अग्र शक्ति के पदाधिकारियों और सदस्यों के द्वारा भव्य चुनरी मनोरथ का आयोजन किया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की संयोजिका संस्था की वर्तमान अध्यक्ष आभा अग्रवाल है। उनके द्वारा ही इस कार्यक्रम को संयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था लगातार 20 वर्षों से समाज के हित में कार्य कर रही है। उनकी संस्था के द्वारा सामाजिक और धार्मिक कार्य निरंतर किए जाते हैं। उनकी संस्था का उद्देश्य है, कि समाज में हर व्यक्ति खुशहाल जीवन व्यतीत करें। इस मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष आंजना,मंत्री नीतू, कोषाध्यक्ष चंचल,उपमंत्री कुसुम,नीमा अग्रवाल,सीता, सुनीता,साधना,रजनी,सुरभि,रुचि,रेणु,मीनू,गुंजन ,सुधा,श्रुति आदि सदस्या मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *