उपेन्द्र कुमार तिवारी ब्यूरो सोनभद्र
दुद्धी(सोनभद्र):एक तरफ पूरे देश में महिला सुरक्षा को लेकर बवाल मचा हुआ है। वही दूसरी ओर कोतवाली पुलिस एवं कोतवाल अपने ढर्रे पर चल रहे है। रविवार की रात नगर से सटे मल्देवा गांव में एक अज्ञात मनबढ़ ने छात्राओं के कमरे में आग लगा दिया। तो दूसरी घटना कोचिंग के लिए जा रही एक किशोरी को शोहदों द्वारा छेड़खानी की सूचना दिए जाने के बाद भी पुलिस मौके पर नही पहुंची। इन दोनों घटनाओं से नाराज लोगों ने पुलिसिया कार्यप्रणाली पर अब सवाल उठाने लगे है।
तहसील मुख्यालय पर पुलिसिया सुस्ती की वजह से मनबढो का हौसला किस कदर बढ़ा हुआ है। इसकी बानगी हाल की कुछ घटनाओं को देखकर लगाया जा सकता है…