डिजिटल भारत न्यूज़ 24x7LiVE- संवाददाता- (विकाश कुमार/चोपन/ सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश)
चोपन/सोनभद्र – स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछले महीने 28 अप्रैल को चोपन केंद्रीय विद्यालय में रखे गये सभी क्वारंन्टीनो को मंगलवार को उनके घर के लिए रवाना कर दिया गया। जानकारी के अनुसार विकास खंड चोपन तथा आसपास के लगभग 78 लोग जो अन्य प्रदेशों में मजदूरी करने गए थे जो किसी तरह अपने अपने गांव पहुंचे थे जिन्हें प्रसाशन ने ऐतिहात के तौर पर क्वारंन्टीन किया था जिनमे पुरुषों के साथ साथ काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं लॉक डाउन के चलते काम धंधा बंद होने के कारण वे लोग वापस अपने अपने घर जा रहे थे जिन्हें ग्राम प्रधान की सूचना पर प्रशासन द्वारा 28 अप्रैल से केंद्रीय विद्यालय चोपन में क्वारंटाइन किया गया था।
सोनभद्र जिलाधिकारी एस राज लिंगम के आदेश पर मंगलवार को नायब तहसीलदार तनूजा निगम एव चोपन नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह के मौजूदगी में सभी लोगों को जांच के बाद इन सभी क्वारनटाईन किये गए 78 लोगों को अपने अपने घर पर रहने के लिए शपथ पत्र लिखवा कर घर भेजा गया।इस दौरान सभी को राशन किट भी वितरण किया गया। मौके पर प्रभारी निरिक्षक नवीन कुमार तिवारी, क्षेत्रीय लेखपाल रमेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।