साथ ही कोविड-19 के संक्रमण से देश एवं राज्य में जारी लॉकडाऊन में उन्हें प्रोत्साहित करते हुए मोदी आहार प्रदान किया।

डिजिटल भारत न्यूज़24×7 LiVE– संवाददाता- (नितेश कुमार/ भंडरिया/ गढ़वा/ झारखण्ड)

भंडरिया (गढ़वा) – भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने मजदूर दिवस के अवसर पर भंडरिया प्रखंड के कुशल श्रमिक नाई और धोबी परिवार के घर जाकर उन्हें सम्मानित करते हुए कुशल क्षेम पूछा। साथ ही कोविड-19 के संक्रमण से देश एवं राज्य में जारी लॉकडाऊन में उन्हें प्रोत्साहित करते हुए मोदी आहार प्रदान किया।

इस मौके पर श्री केशरी ने कहा कि पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त निर्देश के द्वारा आज विशेष रुप से कुशल श्रमिक के रूप में अपना जीवन यापन करने वाले लोगों को मोदी आहार उपलब्ध करा रहे हैं। ये हमारे समाज के प्रमुख अंग हैं श्रम कर जीवन यापन करते हैं, किंतु लॉक डाउन में इनका कार्य लगभग बंद है। इस स्थिति में इनको आर्थिक समस्या हो रही है, इसी को देखते हुए पूरे प्रदेश में कुशल श्रमिकों क़ मोदी आहार उपलब्ध कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *