जिला पंचायत राज पदाधिकारी के आदेश के आलोक में बीडीओ उमेश मंडल ने बीते गुरुवार को उप मुखिया को वित्तीय प्रभार दिया।

डिजिटल भारत न्यूज़24×7 LiVE– संवाददाता- (विमलेश कुमार/भवनाथपुर/ गढ़वा/ झारखण्ड)

भवनाथपुर : प्रखंड अंतर्गत चपरी पंचायत के उप मुखिया रामसूरत राम को पंचायत का वित्तीय प्रभार दिया गया। जिला पंचायत राज पदाधिकारी के आदेश के आलोक में बीडीओ उमेश मंडल ने बीते गुरुवार को उप मुखिया को वित्तीय प्रभार दिया। चपरी पंचायत के मुखिया चंद्रकेतु चौबे की बीते 15 मई को हुई आकस्मिक निधन के बाद से इस पंचायत का विकास कार्य रूका हुआ था।

बीडीओ उमेश मंडल ने कहा है कि पंचायत के मुखिया चन्द्रकेतु चौबे के निधन के बाद पंचायत में रिक्त हुई मुखिया पद एवं मुखिया की अनुपस्थिति में मुखिया की सभी शक्तियों का, सभी कार्यों का निष्पादन एवं सभी कर्तव्यों का निर्वहन उप मुखिया द्वारा किया जायेगा। मुखिया के वित्तीय प्रभार लेने के बाद उपमुखिया रामसूरत राम ने बताया कि मुखिया स्व. चन्द्रकेतु चौबे एक कुशल नेतृत्वकर्ता थे। पंचायत के विकास के लिए वें निरंतर प्रयासरत थे, उनकी कमी हमेशा खलेगी। कहा कि चपरी के मुखिया के निधन के बाद पंचायत में रुकी हुई विकास कार्यो को गति देने का प्रयास करूँगा, पंचायत के समुचित विकास हेतु मुझे पंचायत के सभी जनप्रतिनिधी एवं ग्रामीणों का मुझे सहयोग चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *