पुण्यात्मा हुकुम के सम्मान में पौधरोपण से भाजपा कार्यकर्ता धन्य

पुण्यात्मा हुकुम के सम्मान में पौधरोपण से भाजपा कार्यकर्ता धन्य
डिजिटल इंडिया न्यूज 24×7/ सोनभद्र ओबरा दिनेश उपाध्याय की रिपोर्ट
ओबरा सोनभद्र राष्ट्रवाद से पूर्ण, भारतीय जनता पार्टी के लिए सर्व समर्पित, पुण्यात्मा नगर पंचायत के संस्थापक अध्यक्ष हुकुमचंद अग्रवाल जी की स्मृति में उनके आवास के सम्मुख जामुन का पौधरोपण किया गया। पौधरोपण का कार्य जिलाध्यक्ष श्री अजीत चौबे जी और पौधरोपण संयोजक श्री ओम प्रकाश दुबे जी के दिशा  निर्देश में पूर्ण हुआ।
पौधरोपण में पूर्व अध्यक्ष हुकुम चंद अग्रवाल जी के पुत्र  रमेश अग्रवाल, जिलामंत्री कन्हैयालाल जायसवाल, ओबरा मंडल अध्यक्ष सतीश पांडेय, धुरंधर शर्मा, उमेश सिंह, रमाशंकर दुबे, रवींद्र गर्ग , ओम प्रकाश यादव, सुशील कुशवाहा, पवन मिश्र , शिवनाथ जायसवाल सहित अन्य मौजूद रहे। पुण्यात्मा के सम्मान में पौधरोपण कर भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने खुद को धन्य  समझा। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रत्येक स्थानों पर युद्ध स्तर पर पौधरोपण अभियान चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *