जनपद में 55 घंट का लॉकडाउन शुरू, जरूरी सेवाओं पर असर नहीं

जनपद में 55 घंट का लॉकडाउन शुरू, जरूरी सेवाओं पर असर नहीं
डिजिटल भारत न्यूज़ 24 x7LiVE- जिला संवाददाता- मुकेश द्विवेदी (राबर्ट्सगंज / सोनभद्र, उत्तर प्रदेश)
सोनभद्र : जिलाधिकारी एस. राजलिगम ने बताया कि 10 जुलाई की रात दस बजे से 13 जुलाई सुबह पांच बजे तक सख्ती के साथ किया जाएगा लागू। इस दौरान जिले में सभी कार्यालय व बाजार, ग्रामीण क्षेत्रों में भी सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। इस दौरान आवश्यक सेवाएं जैसे स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति पूर्व की भांति डोर स्टेप डिलेवरी से जुड़े व्यक्तियों के आने-जाने पर प्रतिबंध नहीं रहेगा। वाहनों का संचालन भी पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों का ही संचालन होगा। सफाई एवं स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति के लिए इस दौरान वृहद अभियान चलाया जाएगा। व्यवस्थाओं से जुड़े कार्मिकों को आने-जाने व कार्यालय खुले रहेगें। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कोरोना सर्विलांस टीम के जरिये हर घर में रहने वाले सभी सदस्यों की व्यापक मेडिकल स्क्रीनिग व सर्विलांस अभियान करेगा। अधिकारी व कर्मचारियों को उनके पहचान-पत्र के आधार पर आने-जाने की सुविधा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *