आज मंगलवार की दोपहर दो अलग अलग वज्रपात की घटनाओं में एक महिला तथा एक लड़के के साथ साथ दो बैलों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।

डिजिटल भारत न्यूज़24×7 LiVEसंवाददाता- (नितेश कुमार/ भंडरिया/ गढ़वा/ झारखण्ड)

भंडरिया (गढ़वा)-आज मंगलवार की दोपहर दो अलग अलग वज्रपात की घटनाओं में एक महिला तथा एक लड़के के साथ साथ दो बैलों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। प्राप्त सुचना के अनुसार पहली घटना भंडरिया थाना क्षेत्र के सरईडीह गांव में घटी जहां गांव के ही स्व. राजेश सिंह की 48 वर्षीय पत्नी प्रभा कुंवर ट्रैक्टर से अपने खेत में हल चलवा रहीं थी।

इसी क्रम में गर्जन के साथ जोरदार मुसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए मृतक पास में ही आदिवासी संस्कृत हाई स्कूल के बरामदे में चली गई। इसी दौरान वज्रपात हो गया तथा वज्रपात की चपेट में आनें से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दुसरी घटना भंडरिया थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में घटी जहां सनेया गांव निवासी इन्दर सिंह के 14 वर्षीय पुत्र अमित कुमार सिंह के साथ दो बैलों की भी मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई। मृतक अमित कुमार के बारे में बताया गया कि वह अपने रिश्तेदार झरी सिंह के घर रहकर कंजिया मिशन स्कुल में सातवीं कक्षा में पढ़ाई करता था। मंगलवार को वह दो बैलों को चरा रहा था, इसी क्रम में गर्जन के साथ जोरदार मुसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए के लिए मृतक दो बैलों के साथ अपने घर की तरफ आ ही रहा था, इसी क्रम में वज्रपात की चपेट में आ गया तथा तीनों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। सुचना पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुलेमान मुडांरी ने दोनों गाँव में जाकर शोकाकुल परिवार को ढ़ाँढ़स बढ़ाया तथा तत्काल 30-30 किलोग्राम चावल उपलब्ध कराया। साथ ही बीडीओ ने सरकार के द्वारा प्राकृतिक आपदा के तहत परिजनों को मिलने वाले राशि को सरकारी प्रक्रिया के बाद जल्द से जल्द दिलाने की बात कही। भंडरिया पुलिस दोनों शवों को अपने कब्जे में कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *