हेमंत सरकार में विकास कार्य ठप : अमित कुमार

हेमंत सरकार में विकास कार्य ठप : अमित कुमार
गढ़वा : हेमंत सरकार में अव्यवस्था चरम पर है तथा इस सरकार में भ्रष्टाचारी को संरक्षण मिल रहा है। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार ने शनिवार को गढ़वा दौरे के क्रम में कही। वह जिले में संगठन की मजबूती को ले पहुंचे थे तथा इस संबंध में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर इस पर चर्चा की भी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है। भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनोपयोगी योजनाओं को इस सरकार ने बंद कर दिया है। जिसके कारण जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के लिए बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर व कोविड अस्पतालों में सुविधाओं का भारी अभाव है। मरीज का इलाज, भोजन एवं साफ सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं हो पा रही है। केंद्र सरकार द्वारा कोरोना महामारी से लड़ने के लिए बड़ी राशि उपलब्ध कराई गई है मगर इस राशि का उपयोग राज्य सरकार द्वारा मरीजों की सुविधा बहाली में नहीं किया जा रहा है। जिससे मरीजों का भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सरकार की विफलता से अवगत कराया। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, उपाध्यक्ष संजय भगत, विकास स्वदेशी, शारदा महेश प्रताप देव, संतोष दुबे, ध्रुव पांडेय, रंधीर दास, विवेकानंद तिवारी, मुन्ना तिवारी, राजीव तिवारी, रितेश चौबे, जितेंद्र गुप्ता, रघुराज पांडेय आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *