निजीकरण देश को ले जाएगा राजतंत्र की ओर

निजीकरण देश को ले जाएगा राजतंत्र की ओर..
डिजिटल भारत न्यूज़24x7LiVE ब्यूरो चीफ- महेंद्र प्रताप सिंह-(गाजीपुर- मर्दाह/उत्तर प्रदेश)
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) : राष्ट्रीय लोकदल की ओर से क्षेत्र के कठवामोड़ पर शनिवार को आयोजित चौपाल में सचिव महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि संपूर्ण विकास सक्षम प्रशासन से होता है। इसके लिए विशालकाय उत्तर प्रदेश को चार भागों में पूर्वांचल ,पश्चिमांचल, बुंदेलखंड और अवध प्रदेश बनाकर जब तक कुशल सरकार नहीं बनेगी तब तक संपूर्ण विकास नहीं होगा।

कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज प्रदेश व देश में बेरोजगारी की संख्या बहुत बढ़ी है। अगर सरकार रोजगार नहीं दे पाती तो इसका परिणाम विनाशकारी होगा। कहा कि सरकार अपने हिटलर नीति के कारण संस्थानों, सरकारी उपक्रम को पूंजीपतियों के हाथों में बेच कर देश को राजतंत्र की तरफ ले जा रही है। अब नौजवान, किसान, कामगार, व्यापारी इनकी भावनाओं को जान सके हैं। जिसका परिणाम ताली, थाली बजाकर एवं मशाल जलाकर कुछ दिन पहले देखने को मिला। कुंजबिहारी प्रजापति, बिजेंद्र यादव, बिजेंद्र राम, रविद्र यादव, मुन्ना यादव, शोभनाथ पाल ,योगेंद्र कुशवाहा, नौशाद अली, धर्मेंद्र गुप्ता, अजय यादव, राहुल कुशवाहा, दुखंती पाल, राधेश्याम यादव आदि थे। अध्यक्षता दूधनाथ यादव व संचालन शशिकांत यादव ने किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *