नगर में जो भी कार्य हो टेण्डर प्रक्रिया से हो~विजय शंकर यादव
डिजिटल भारत न्यूज 24×7 LIVE– संवाददाता- दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)
ओबरा नगर के प्रभारी अधिशाषी अधिकारी महेंद्र सिंह जी को जानकारी दी गई।भारतीय अहिंसा सेवा संस्थान ने नगर पंचायत को सौपा ज्ञापन। संस्था के अध्यक्ष पूर्व छात्र नेता /जन सेवक विजय शंकर यादव ने सौपे ज्ञापन का उल्लेख करते हुए कहा कि नगर में बहुत से कार्य पँचायत द्वारा कराया जा रहा जिसकी जानकारी नगर के फर्मो को नही मिल पा रही बहुत से चहेते फर्मो को लगातार एन केन प्रकार से कार्य दे दिया जा रहा। जो उचित नही है। सन्गठन निम्न विन्दुओ पर आप का ध्यान चाहता है।1 नगर पंचायत ओबरा में तहसील मरम्मत हेतु पुराने डिग्री कालेज में जो कार्य आवंटित हो उसका टेण्डर कराये नपा। बिना टेण्डर कार्य मे पक्षपात व गुणवक्ता का अभाव होगा। जो उचित नही।2 नगर पँचायत ओबरा में टेण्डर होने पर 32%विलो पर कार्य करती है फर्मे।
टेण्डर न करा कर चहेते फर्मो से मनमाने रेट पर कार्य लेने से राजस्व की क्षति हो रही है। जिससे जनता व सरकार दोनों का नुकसान हो रहा है।3 बिना टेण्डर तत्कालिक कोई कार्य जनहित में जरूरी हो तो एक फर्म मात्र 20 हजार तक का कार्य करे। यदि उक्त जगह पर लाखो में या उससे ऊपर का कार्य हो तो कई फर्मो को कार्य आवंटित करे नगर पंचायत। जिससे अन्य फर्मो की भी जीविका चल सके। इस समय बहुत ही बे रोजगारी है। उक्त सन्दर्भ में ओबरा नगर के प्रभारी अधिशाषी अधिकारी महेंद्र सिंह जी को जानकारी दी गई।मांग पत्र नगर के सम्मानित सभासद विकाश सिंह अनुज वर्मा आनंद जयसवाल संजय भारती सभासद प्रतिनिधि आशीष कुमार चन्द्रावती इत्यादि ने ज्ञापन पत्र पर हस्ताक्षर कर समर्थन दिया।