भाजपा मंडल अध्यक्ष ने प्रखंड कार्यकारिणी सहित दर्जनों पदाधिकारियों का किया घोषणा।

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने प्रखंड कार्यकारिणी सहित दर्जनों पदाधिकारियों का किया घोषणा।

डिजिटल भारत न्यूज़24×7 LiVE– संवाददाता- (नितेश कुमार/ भंडरिया/ गढ़वा/ झारखण्ड)

भंडरिया (गढ़वा)- भारतीय जनता पार्टी भंडरिया मंडल अध्यक्ष राजेश्वर ठाकुर ने प्रखंड कार्यकारिणी सहित अन्य पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की। मंडल अध्यक्ष के हस्ताक्षरित जारी पत्र के अनुसार भंडरिया प्रखंड कार्यकारिणी पूर्ण कर ली गई है, जिसमें मंडल अध्यक्ष राजेश्वर ठाकुर के साथ ही पांच उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

जिसमें प्रमिला देवी, सुशील कुमार सिन्हा, विनय सिंह,राजेश कुमार वर्मा उर्फ बबलू सिन्हा, सत्यनारायण प्रसाद गुप्ता के नाम शामिल है। वही प्रखंड महामंत्री विनय जयसवाल एवं बिरझू सिंह बनाए गए हैं। मंडल मंत्री के रूप में रामवृक्ष सिंह, रामजी ठाकुर, ललिता देवी, जय कुमार महतो एवं दिलीप तमोली, मंडल कोषाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता बनाये गए हैं। मंडल कार्यालय मंत्री दयानंद पाठक सहित तीन मंडल मीडिया प्रभारी एवं 29 मंडल कार्यसमिति सदस्य को जिम्मेवारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *