पशुओ को चराने को लेकर हुआ खूनीसंघर्ष

जिला संवाददाता- जे॰पी॰/कोन/चोपन/सोनभद्र

चांचिकला/कोन – आजकल छोटी-छोटी बातों पर भी लोग कानून को अपने हाथ मे लेने की गलती करने लगते है |जिसका खामियाजा उन्हे सलाखों के पीछे जाकर चुकाना पड़ता है |छोटी सी बात को लेकर आज चांचिकला मे खूनी संघर्ष हो गया|

चांचिकला निवासी सतन  राम पुत्र दुखिराम अपने लड़के अरुण कुमार के साथ पाही पर अपने फसल की रखवाली कर रहा था | तभी  त्रिलोकीनाथ और अजय कुमार,बुट्यी राम व नंदूराम अपने पशुओ को सतन के खेत मे चराने लगे | जिसका सतन और उसके बेटे ने विरोध किया | जिसके बाद त्रिलोकीनाथ और अजय कुमार,बुट्यी राम व नंदूराम ने दुखिराम और उसके लड़के अरुण कुमार को लाठीडंडों और कुल्हाड़ी के बेट से मारना-पीटना चालू कर दिये |जिसके कारण अरुण कुमार को ज्यादा चोट लगने से वो वही पर बेहोश हो गया | बीच-बचाव करने गए आलोक कुमार को भी गंभीर चोटे आई |घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है | समाचार लिखे जाने तक कोन पुलिस ने घायल का मेडिकल करा कर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना आरंभ कर दी थी|

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *