ग्रामीणों के विरोध के बाद सेविका चयन की प्रक्रिया को रोक दिया गया।

खरौंधी(गढ़वा):- प्रखंड के सिसरी पंचायत के ललकीमाटी टोला में मंगलवार को आगनबाडी सेविका चयन के लिये ग्राम सभा का आयोजन किया गया।

जिसमें उपस्थित वार्ड सदस्य कृष्णा पासवान तथा मुनेश्वर राम ग्रामीण संतु बैठा, बुटाई राम, ब्रह्मदत्त प्रसाद, अशोक ठाकुर ने बाल विकास पदाधकारी सह भवनाथपुर बीड़ीओ बीरेंद्र कुमार से विरोध प्रकट करते हुये चन प्रक्रिया को रोक देने की मांग किया। उपस्थित ग्रामीणो का आरोप था कि ललकीमाटी आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका के लिए हरिजन महिला आरक्षित है। इसी के तहत अंजू देवी का चयन किया गया था। लेकिन लगभग 7 वर्ष पूर्व अंजू देवी का मृत्यु हो गया। उक्त केंद्र को संचालित करने का जिम्मा अंधरी टोला के सेविका सुनैना देवी को दिया गया। सुनैना देवी द्वारा घर में ही बैठकर गलत सर्वेक्षण करके विभाग को गुमराह किया गया। जो सरासर गलत है। उपप्रमुख गोरखनाथ चौधरी ने कहा पूर्व से ही इस आंगनबाड़ी केंद्र में हरिजन महिला का चयन किया गया था। इसलिए इस केंद्र पर हरिजन महिला का ही चुनाव होना चाहिए। जिस सेविका से सर्वेक्षण कराया जा रहा है। वह अच्छा से सर्वेक्षण नहीं कर पा रही हैं। इसके लिए एक टीम गठित कर पोषित क्षेत्र का सर्वेक्षण कराकर ही चयन किया जाए। गलत रिपोर्ट देकर विभाग को गुमराह किया का रहा है इसकी जांच कर जो भी दोषी हो उसके विरूद्ध सख्त करवाई किया जाए। बालविकास पदाधिकारी बीरेंद्र कुमार ने कहा चयन को अभी रोक दिया जा रहा है। चयन से पूर्व लिए एक टीम का गठित कर सर्वेक्षण कराया जायेगा। इसके बाद चयन कि दूसरा तिथि निकली जायेगी। इस दौरान सुपरवाइजर सुचिता कुमारी, महिला जीरा देवी, पिंकी देवी, सुमन देवी, अनीता देवी सहित गई ग्रामीण उपस्थित थे।

फोटो कैंपसन:- ग्राम सभा में उपस्थित बाल विकास पदाधिकारी बीरेंद्र कुमार व उपप्रमुख गोरखनाथ चौधरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *