जयंती पर याद किए गए सरदार पटेल

खरौंधी (गढ़वा) : प्रखंड के चौरिया गांव में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145 वीं जयंती धूमधाम से शनिवार को मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत चौरिया चौक पर स्थापित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर डा. ज्वाला प्रसाद सिंह, प्रमुख धर्मराज पासवान, उपप्रमुख गोरखनाथ चौधरी ने माल्यार्पण करके किया। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए डा. ज्वाला प्रसाद सिंह ने कहा सरदार पटेल ने महात्मा गांधी से प्रेरित होकर स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया। सरदार पटेल द्वारा इस लड़ाई में अपना पहला योगदान खेड़ा संघर्ष में दिया गया।

जब खेड़ा क्षेत्र में सूखा पड़ा और मजबूरन वहां के किसानों ने अंग्रेज सरकार से कर में छूट देने की मांग किया था। जब अंग्रेज सरकार ने इस मांग को स्वीकार नहीं किया तो सरदार पटेल, महात्मा गांधी और अन्य लोगों ने किसानों का नेतृत्व किया। सभी किसानों से अंग्रेज सरकार को कर न देने के लिए प्रेरित किया। अंत में सरकार को झुकना पड़ा और किसानों को कर में छूट देना पड़ा। इसके अलावे भी उन्होंने सभी वर्गो की हक की लड़ाई बखूबी लड़े। प्रमुख धर्मराज पासवान ने कहा सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत को आजाद कराने में मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्हें भारत का प्रथम उप प्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री बनाया गया था। आज हमें उनके बताए मार्गो पर चलने की आवश्यकता है। उपप्रमुख गोरखनाथ चौधरी ने कहा सरदार वल्लभ भाई पटेल भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री तथा गृह मंत्री बनाया गया।

उन्होंने हमेशा गरीबों, मजदूरों सहित सभी वर्गो की हक की लड़ाई लड़े थे। इससे पूर्व उपप्रमुख गोरखनाथ चौधरी ने सभी वर्ग के समाजसेवियों को शाल व गमछा देकर सम्मानित किया। इस दौरान स्थानीय मुखिया बैजू गुप्ता, समाजसेवी देवदत प्रसाद, हिफाजत अंसारी, बाबूलाल पासवान, विनोद चौधरी, राजकुमार निराला, मदीप साह, कुश कुमार चौधरी, डा. मदन पटेल, अयोध्या चौधरी, शिवकुमार चौधरी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *