राष्ट्रीय एकता के लिए याद किए गए लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल

सोनभद्र : लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती जिले के विभिन्न स्थानों पर मनाई गई। राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मनी जयंती के मौके पर उनके विचारों पर प्रकाश डाला गया। पुलिस लाइन में एसपी आशीष श्रीवास्तव ने और सभी थानों में प्रभारी निरीक्षकों ने राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने का संकल्प दिलाया। भाजपा, कांग्रेस, सपा व अपना दल के कार्यालय में भी जयंती मनाई गई।

अपना दल के कार्यालय में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि सांसद पकौड़ी लाल कोल ने लौह पुरुष के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष का जीवन अनुकरणीय है। सरदार पटेल जैसा व्यक्तित्व ही था, जिसने अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति की बदौलत अंग्रेजों को घुटने टेकने के लिए मजबूर किया। देश की करीब 600 रियासतों को एक सूत्र में पिरोना का लौह उनके व्यक्तित्व में था। उन्होंने राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने में अहम योगदान दिया। इसमें जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, राजकुमार बौद्ध मौजूद थे। भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व सदर विधायक भूपेश चौबे ने माल्यार्पण किया। सदर विधायक ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, उपाध्यक्ष इं. रमेश पटेल, अनूप तिवारी आदि मौजूद थे। जिला कांग्रेस कमेटी व शहर कमेटी ने भी जयंती मनाई। अध्यक्षता अरविद सिंह ने की। इसमें जगदीश मिश्र, राजीव त्रिपाठी, संगीता श्रीवास्तव आदि थे। सपा कार्यकर्ताओं में जिला महासचिव सईद कुरैशी ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसमें रामप्यारे सिंह, पटेल, बाबूलाल यादव आदि थे। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में प्राचार्य प्रमोद ने संबोधित किया। रामगढ़ क्षेत्र के गिरिया, शाहगंज के संकट मोचन त्रिमुहानी पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, सुरेंद्र मौर्य ने माल्यार्पण किया। म्योरपुर ब्लाक परिसर में बीडीओ प्रदीप पांडेय, शक्तिनगर के पीडब्ल्यूडी मोड़ स्थित अपना दल एस के कार्यालय में जोन प्रभारी राजकुमार पटेल के नेतृत्व में जयंती मनी। इस मौके पर विधानसभा दुद्धी के उपाध्यक्ष उदित पटेल भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *