चना बीज वितरण करते मुखिया

रमकंडा : प्रखण्ड के उदयपुर पंचायत सचिवालय में मंगलवार को पंचायत के मुखिया राजकिशोर यादव एवं प्रखण्ड प्रमुख हेमा हेलेन मड़की ने संयुक्त रूप से दर्जनों किसानों के बीच चना बीज का वितरण किया।

इस मौके पर उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए मुखिया श्री यादव ने कहा की क्षेत्र के किसान चना की खेती कर अच्छी आमदनी कमा सकते हैं। चना की खेती में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है।वही ज्यादातर क्षेत्र के किसान चना की खेती करते हैं।इसलिए किसानों की बीच उत्तम किस्म के चना बीज का वितरण मुफ्त में किया जा रहा है।इसके साथ ही उन्होंने ने किसानों को बोआई संबंधित जानकारी भी दिया।इस मौके पर उप मुखिया मुनील पासवान,सत्यनारायण प्रसाद,उमेश यादव,रामसेवक सिंह,राजकुमार विश्वकर्मा,लालमोहन पासवान,रमण विश्वकर्मा,आकाश भूईहर,सोबरन मुंडा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *