अंतरराष्ट्रीय मंच पर इंदिरा ने बढ़ाया देश का गौरव

मेदिनीनगर (पलामू) : स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यालय के सभागार में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 103 वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के आरंभ में स्व. इंदिरा गांधी के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इसका संचालन मिथिलेश कुमार सिंह ने किया। इसे लेकर आयोजित एक सेमिनार में श्याम नारायण सिंह ने कहा कि देश की पहली महिला प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय में भारत का गौरव बढ़ाने का काम किया था।

पूर्व प्रधानमंत्री भी अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्हें साक्षात दुर्गा का रूप कहा था। वरीय उपाध्यक्ष विनोद तिवारी ने कहा कि प्रधनमंत्री रहते उन्होंने देश हित में दृढ़ निश्चय के साथ कई कठोर फैसले लिए। इसमें बैंकों का राष्ट्रीयकरण, परमाणु विस्फोट, सिक्किम का भारतीय गणराज्य में विलय, रूस की मदद से भारतीय वैज्ञानिक राकेश शर्मा को अंतरिक्ष में भेजना, हरित क्रांति, श्वेत क्रांति, गरीबी हटाओ कार्यक्रम व 20 सूत्री कार्यक्रम को लागू करना शामिल है। धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष अजय साहू ने किया। मौके पर शमीम अहमद राईन, ईश्वरी सिंह, सुधीर चौबे, नफीस खान, सत्येंद्र सिंह, भिखारी राम, गणेश रवि, जितेंद्र कमलापुरी, अरविद अग्रवाल, रूद्र शुक्ला, हर्ष साहनी, विद्या सिंह चेरो, जातरू उरांव, राजेश चौरसिया, नंदकिशोर मिश्रा, सागर दास, विनोद पाठक, विकास सिंह, राजमणि सिंह, सिद्धनाथ गुप्ता, महेंद्र सिंह, रामप्रीत सिंह, सैयद सफदर, सुरेश ठाकुर, अबुजर खान आदि उपस्थित थे। दलित बच्चों के बीच किया पाठय सामग्रियों का वितरण इंदिरा गांधी की जयंती पर गुरुवार को स्थानीय नावाटोली में गरीब दलित बच्चों के बीच कापी, स्लेट, पेंसिल व अन्य पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। इसमें कांग्रेस के लक्ष्मी नारायण तिवारी, प्रदेश प्रतिनिधि कैसर जावेद, प्रदेश सचिव सत्यानंद दुबे, रिजवान खान व गणेश रवि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *