सपा ने एमएलसी चुनाव में मिली जीत पर बांटी मिठाइयां

सोनभद्र : शनिवार को शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी पर सपा के उम्मीदवार की जीत के खुशी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राब‌र्ट्सगंज स्थित बढ़ौली चौराहे पर मिठाई का वितरण किया।

जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि यह जीत भाजपा की गलत नीतियों के कारण हुई है। आम जनता ने यह साबित कर दिया है कि आम जनता का मोह भाजपा से भंग हो गया है। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा एवं रमेश चंद्र दुबे ने कहा कि प्रदेश की आम जनता भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव में करारा जवाब देगी। इसमें राम निहोर यादव, मो.सईद कुरैशी, रमेश यादव, अनिल प्रधान, कलंदर तिवारी, रत्नेश शुक्लेश, कामरान खान, महफूज आलम, अशोक पटेल, प्रमोद यादव आदि थे। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने भी शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी पर सपा की जीत पर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव व महामंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने हर्ष व्यक्त किया।

ओबरा : सपा ओबरा नगर इकाई ने भी सुभाष तिराहे पर मिठाइयां बांटी। इस दौरान ढोल-नगाड़़े, आतिशबाजी व मिठाई वितरण कर खुशी मनाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष विजय यादव थे। इसमें रमेश वर्मा, विजय पटेल, राजू यादव, राहुल कुशवाहा, अम्मार जैदी, मुकेश कुमार, अजित कनौजिया, रीना राय, सोनी देवी आदि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष बिपिन सिंह कश्यप व संचालन नागेंद्र प्रताप चौहान ने किया।

वहीं वैनी में सपा कार्यकर्ताओं ने हाट शाखा पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इसमें अशोक जायसवाल, जसवंत यादव, दशरथ, परशुराम यादव, लक्ष्मण पाठक आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *