परिनिर्वाण दिवस पर डा. भीमराव आंबेडकर को किया याद

सोनभद्र : संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस रविवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर गोष्ठी करके मनाया गया। कोविड-19 को देखते हुए शारीरिक दूरी के पालन संग कार्यक्रम हुआ। वक्ताओं ने बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलकर समाज में समानता लाने और हर वर्ग की समृद्धि के लिए काम करने का संकल्प लिया। भाजपा, सपा और बसपा के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी।

भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष रमेश पटेल, जिला मंत्री अजीत रावत, युवा मोर्चा के महामंत्री विनय श्रीवास्तव ने भी श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सिबल आफ नालेज उपाधि अथवा ज्ञान के प्रतीक रूप में विश्व विख्यात डा. आंबेडकर नाम से लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाज सुधारक थे। उन्होंने दलित, पिछड़ों, अल्पसंख्यक सहित महिलाओं को शिक्षा, हक-अधिकार, बराबरी के लिए सहित सभी वर्गो के लिए आंदोलन किया और लोगों को प्रेरित किया। डा. भीमराव आंबेडकर स्मारक स्थल आर्य नगर राब‌र्ट्सगंज में परिनिर्वाण दिवस मनाया गया।

 

यहां संविधान निर्माता के कृतियों को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ एवं विश्व बौद्ध महासंघ सोनभद्र इकाई ने भाग लिया। इस मौके पर इं. मुंशीराम, इं. सुखदेव प्रसाद, संतोष कुमार, डा. गीता कुमार, किरण बौद्ध, संघ रत्न बौद्ध, अश्वघोष आदि मौजूद थे।

समाजवादी पार्टी के कार्यालय में डा. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय यादव ने की। उन्होंने संविधान निर्माता को दलितों का मसीहा बताया। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश चंद दुबे ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, राम निहोर यादव, जिला उपाध्यक्ष रमेश यादव, निर्मल चेरो, रामप्यारे सिंह पटेल, अनिल प्रधान, देवचरण सिंह यादव, वेद मणि शुक्ला आदि मौजूद थे।

गोविदपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद म्योरपुर नगर इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा समाज म्योरपुर कस्बा में गोष्ठी की गई। नगर मंत्री मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में यहां डा. आंबेडकर की तस्वीर वितरित की गई। पूर्व जिला सह संयोजक विनीत गुप्ता, तहसील सह संयोजक अमित सिंह चंदेल, प्रिया कौर, रंजीत कुमार आदि ने संबोधित किया। समरसता का भाव लेकर राष्ट्रहित में कर रहे हैं कार्य

डाला (सोनभद्र): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई डाला के नगर मंत्री आशीष कुमार अग्रहरि के नेतृत्व में रविवार को संविधान निर्माता बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रवासी कार्यकर्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोनाली मिश्रा ने संबोधित किया। नगर मंत्री आशीष अग्रहरि ने कहा कि आज बाबा साहब की देन से हम सब छुआछूत की भावना से दूर हटकर समाज में समरसता का भाव लेकर राष्ट्रहित में कार्य कर रहे हैं। विवेक सिन्हा ने कहा कि सबको बाबा साहब के सिद्धांतों को अपने आचरण और सभ्यता में लाना होगा। इस दौरान नगर सह मंत्री कुश देव पांडेय, आकाश पटेल, लव देव पांडेय, रोहन मिश्रा, पूजा पांडेय आदि मौजूद थे।

डा. आंबेडकर को किया गया याद

ओबरा (सोनभद्र) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ओबरा नगर इकाई द्वारा संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि को समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। संगोष्ठी में जिला प्रमुख नित्यानंद मिश्र, जिला संयोजक विपुल शुक्ला, देवानंद मिश्रा, कुमार सौरव सिंह, अभिषेक अग्रहरि, अनमोल सेठ, शेखर सोनी, राहुल वर्मा, आशीष सोनकर, आयुष दुबे, सूरज मिश्रा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *