अनपरा (सोनभद्र) : अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित अवर अभियंता मनोरंजन केंद्र में जेई संगठन के नई कार्यकारिणी का गठन हुआ।
इसमें अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार पटेल, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार, महासचिव अर्पित जायसवाल, संयुक्त सचिव विवेक प्रताप सिंह, वित्त सचिव बृजेश कुमार चौरसिया, क्रीड़ा सचिव मयंक कुमार कुशवाहा, सांस्कृतिक सचिव मोहित यादव, भवन सचिव अमित कुमार चौबे, लेखा निरीक्षण अखिलेश कुमार निर्वाचित किए गए। नई कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया में चुनाव अधिकारी अभय कुमार सिंह एवं पर्यवेक्षक धर्मनाथ के देखरेख में संपन्न हुआ। निर्वाचन के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ली। इस दौरान सचिन कनौजिया, प्रवीण नारायण एवं जेई संगठन के केंद्रीय उप महासचिव अनूप कुमार वर्मा, संगठन सचिव लोकपति तिवारी, शाखा सचिव सत्यम यादव, राजीव बर्नवाल, धर्मेंद्र यादव, मनोज पाल, राजेश कुमार मौर्य, नवीन चावला, अम्बरिश कुमार, विकाश रंजन समेत सैकड़ों जेई चुनाव प्रक्रिया में शामिल रहे।