भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विपक्षियों को जमकर लताड़ लगाई..

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विपक्षियों को जमकर लताड़ लगाई..

सोंनभद्र। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को विपक्षियों को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने नगर के आर टी एस क्लब में सी ए ए के समर्थन में जन जागरण कार्यकर्ता सम्मेलन में ललकारते हुए कहा कि कांग्रेस झूठी और मक्कार है।

एक तरफ भाजपा के तीन नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी , दीनदयाल उपाध्याय व अटल जी को तराजू पर रख दे और एक तरफ पूरी कांग्रेस देखिए कौन भारी है। भाजपा गरीबों के लिए व राष्ट्र के लिए काम करती है। सोनिया अटल जी के साइनिंग इंडिया का मजाक उड़ाती थी स्वर्णिम चतुर्भुज योजना से उन्होंने सड़को को बनवा कर देश की तस्वीर ही बदल दी। स्वामी करपात्री जी व गौ भक्तो पर गोलियां चलवाने वाली कांग्रेस मक्कार है झूठी है उसके नेता झूठ पर झूठ बोलते है।

सोनिया ने राम और राम के अस्तित्व को ही नकार दिया । अब सभी चाय बेचने वाले व शाह जैसे लौह पुरुष के चक्कर में फंसे हैं। भाजपा की लड़ाई भष्ट्राचार , नक्सलवाद , अन्याय अत्याचार से हैं। सी ए ए, 365, 35 ए, तीन तलाक क्या राष्ट्रवाद से जुड़ा मुद्दा नहीं।

भाजपाव सपा व बसपा नहीं यह जातिवाद की राजनीति नहीं करती। हमारा कार्यकर्ता किसी गरीब का मकान कब्जा नहीं करता।लेकिन जनता को निबटाने वाले स्वयं निबट गए। अब बसपा कभी नहीं आने वाली।
उन्होंने कहा कि आज चाय बेचने वाला देश चला रहा है।इसी से कुछ लोंगों को जलन हो रही है।

उज्वला योजना, आवास योजना,शौचालय की व्यवस्था करने के बाद अब हर घर के लिये मोदी ने पानी की व्यवस्था करने की योजना बनाई है। 2024 तक हर घर तक टोंटी उपलब्ध कराएंगे।
मोदी जी की कार्य योजना से विपक्षियों की राजनीति खत्म हो गई है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी क्षेत्र महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि शाहीन बाग में जो हो रहा है वह विपक्ष का पेड कार्यक्रम हैं।

विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है।देश को लूटने वाले देश बचाने का नाटक कर रहे है।
इसके पूर्व सुकृत से लेकर रावर्ट्सगंज तक 23 किलो मीटर तक जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के नेतृत्व में कई जगह प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत पार्टी कार्य कर्ताओं ने किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि आज प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व मे संगठन बुलन्दियों के तरफ अग्रसर है हर कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित है हर कार्यकर्ता राष्ट्र व गरीबों के उत्थान के लिए कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार है आए हुए सभी अतिथियों का जोरदार स्वागत भी किया
कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश दुवे जी ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधान परिषद सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, ओंकार केशरी ,सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक अनिल मौर्या ,ओबरा विधायक संजय गौड़, पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार, पूर्व विधायक तीरथ राज, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम लखन सिंह ,जिलापंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल,प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा देवेन्द्र पटेल, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, नन्दलाल जी, राम सुन्दर निषाद, क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा गोविंद यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, इंजीनियर रमेश पटेल ,कमलेश चौबे, गीता देवी ,प्राण मति देवी ,आशुतोष चतुर्वेदी ,सुनील सिंह ,सुनीता पांडे, सुरेश शुक्ला, विशाल पांडे ,अजित रावत ,दारा शिकोह, रंजना सिंह, सन्तोष शुक्ला ,संजू तिवारी, दिलीप चौबे, विनय श्रीवास्तव, रजनीश रघुवंशी, गौरव शुक्ला ,अरविंद पांडे, मंजू गिरी, अंशु अग्रहरि ,प्रमिला जायसवाल, संगीता पाठक ,रूबि गुप्ता,वरुण तिवारी,मनीष मिश्रा,धर्मेंद्र सिंह,सतीश पांडेय,सुरेंद्र मौर्या,छोटू सहित भूत अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष व सेक्टर संयोजक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *