भंडरिया थाना क्षेत्र के बिचका पंचायत के ग्राम सिंजो के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंजो में 14वें वित्त से लगाया गया जल मीनार का दो सोलर प्लेट बुधवार की रात्रि हुआ चोरी।

संवाददाता- (नितेश कुमार/ भंडरिया/ गढ़वा/ झारखण्ड)
भंडरिया (गढ़वा) – भंडरिया थाना क्षेत्र के बिचका पंचायत के ग्राम सिंजो के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंजो में 14वें वित्त से लगाया गया जल मीनार का दो सोलर प्लेट बुधवार की रात्रि हुआ चोरी। प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय में अध्ययनरत आठवीं का छात्र सदन कोरवा के द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक को सूचित किया गया कि सुबह जब विद्यालय क्षेत्र में गए तो जल मीनार पर दो सोलर प्लेट नहीं था, और एक सोलर प्लेट स्टैंड में लगा है, जिसके कुछ नोट खुले हैं। सूचना मिलते हैं यह खबर आग की तरह फैल गई।

प्रधानाध्यापक जगदानंद सिंह ने बताया कि यह जल मीनार विद्यालय के बच्चों के साथ ही आसपास के ग्रामीणों के लिए पेयजल का मुख्य स्रोत था। जिसमें मुख्य सड़क पर एक नल लगाया गया था। वर्तमान में कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए सरकार की ओर से 14 अप्रैल तक विद्यालय बंद कर दिया गया है। इसी दौरान यह घटना घटी है। वही स्थानीय मुखिया महेश्वर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जिसमें पता चला की सोलर प्लेट की चोरी बुधवार की रात्रि को ही किया गया है, शाम तक स्थानीय लोग इसे देखे हैं। इस बाबत मुखिया महेश्वर सिंह ने बताया कि 14 वें वित्त से लगाया गया जल मीनार के सोलर प्लेट की चोरी की सूचना थाना में देने हेतु पंचायत सेवक प्रवीण दुबे को बोले हैं। अभी लॉक डाउन लगा हुआ है इस कारण मुझे भंडरिया थाना जाने में कठिनाई हो रही है। गुरुवार को पंचायत सेवक के द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंजो में जल मीनार से सोलर प्लेट चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। ज्ञात हो कि कोरोना वायरस महामारी के कारण से पूरा झारखंड लॉकडाउन से गुजर रहा है, इस दौरान ग्रामीण अपने अपने घरों में दुबके हैं।। प्रशासन को लॉक डाउन का पालन कराने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है, दूसरी ओर इसी दौरान चोर और तस्कर सक्रिय हो गए हैं। वे सुनसान स्थल का लाभ उठाने के पूरे प्रयास में है, जिससे पुलिस प्रशासन को दोहरी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *