मोदी आहार वितरण करते भाजपा नेता

संवाददाता- (नितेश कुमार/ भंडरिया/ गढ़वा/ झारखण्ड)
भंडरिया गढ़वा-पूर्व जिला अध्यक्ष सह प्रदेश कार्य समिति सदस्य मुकेश निरंजन सिन्हा ने भंडरिया प्रखंड के जनेवा पंचायत के बंगालीडेरा टोले में एक दर्जन मुसहर परिवार के बीच मोदी आहार सुखा राशन का किया वितरण। वैश्विक महामारी कोरोना के प्रकोप से आज जनजीवन अस्त व्यस्त है।

लोग अपने घरों में कैद हैं। लोगों के सामने खाद्य सामग्री की भी किल्लत है। श्री सिन्हा ने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य भाजपा परिवार के लोगों के द्वारा युद्ध स्तर पर चालू है ताकि समय रहते जरूरतमंद लोगों तक खाद्य सामग्री की आपूर्ति की जा सके। सभी मुसहर परिवार अनाज के अभाव में भोजन के लिए परेशान थे। साथ हीं लॉक डाउन के दौरान वे क्षेत्र भ्रमण कर भिक्षाटन नही कर पा रहे थे। क्षेत्र के आम जनता से आग्रह है आप लॉक डाउन का पालन करें और घर में ही रहे प्रशासन के साथ-साथ कई अन्य लोग आपके समस्याओं के समाधान के लिए काम कर रहे हैं। ऐसे समय में आप प्रशासन का सहयोग करें। आहार प्राप्त करने वालों में संजय मुसहर,अजय मुसहर, मुनि मुसहर, चांदमुखी मुसहरीन, शकुनी मुसहरीन, प्रधान मुसहर आदि शामिल हैं। मौके पर भंडरिया मंडल अध्यक्ष भुषण सिंह, मुखिया शंकर सिंह, पूर्व बीससूत्री अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, उपाध्यक्ष रूप निरंजन सिन्हा, मंडल उपाध्यक्ष विनय जयसवाल, देवनरायण सिंह, बजरंग यादव,जगन टोप्पो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *