भाजपा का 40वाँ स्थापना दिवस मनाया गया।

संवाददाता- (नितेश कुमार/ भंडरिया/ गढ़वा/ झारखण्ड)
भंडरिया (गढ़वा) – प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश रंजन सिन्हा ने भंडरिया पहुंच कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का 40 वाँ स्थापना दिवस सादगीपूर्वक मनाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 1980 में जनसंघ का विलय कर भारतीय जनता पार्टी का गठन किया गया था। जिसके प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अटल बिहारी बाजपाई बने थे।

उस समय पार्टी का सोच था कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचे, जो स्पष्ट रूप से आज परिलक्षित हो रहा है। पूरा विश्व जब कोरोना जैसे महामारी से जूझ रहा है, ऐसे समय पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बंधु एवं अनुषांगिक संगठन के लोग जिस प्रकार समाज सेवा का भाव लेकर अपने-अपने क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। यह उनकी संवेदना को दर्शाता है। जो यह बताता है कि हम सिर्फ सत्ता प्राप्ति के लिए राजनीति नहीं करते बल्कि राष्ट्रहित में राजनीति करते हैं। मोदी आहार के माध्यम से सैकड़ों कार्यकर्ता गढ़वा जिला में सेवा कार्य कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर आज भंडरिया प्रखंड के कार्यकर्ताओं के साथ मैं जनेवा स्थित मूसहर परिवार जो अत्यंत असहाय हैं उन्हे राशन उपलब्ध कराया हूँ। इस वैश्विक महामारी में कोई भी गरीब भोजन के अभाव में परेशान ना हो,भोजन के अभाव में किसी का जान ना जाए इसकी चिंता हम लोग कर रहे हैं। मौके पर मंडल अध्यक्ष भूषण सिंह, उपाध्यक्ष विनय जायसवाल, पूर्व बीससूत्री अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, उपाध्यक्ष रूप निरंजन सिन्हा आदि सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *