डिजिटल भारत न्यूज़24×7 LiVE- संवाददाता- (नितेश कुमार/ भंडरिया/ गढ़वा/ झारखण्ड)
भंडरिया(गढ़वा) – भंडरिया थाना क्षेत्र में लॉकडाउन को लेकर व्यवस्था चाक चौबंद। बीडीओ के आदेश पर मुख्यालय आने के मुख्य मार्ग को छोड़कर अन्य मार्गों में जेसीबी मशीन लगाकर गड्ढा खोदकर मार्ग बंद किया गया।
ज्ञात हो कि मुख्य मार्ग पर चेकपोस्ट लगाकर पुलिसकर्मियों के द्वारा प्रत्येक आने-जाने वाले लोगों पर नजर रख पूछताछ की जा रही है। इस दौरान आस-पास के गाँवों के ग्रामीण मुख्य मार्ग को छोड़कर छोटे अन्यान्य रास्तों का प्रयोग कर रहे हैं ऐसी सूचना मिल रही थी। जिसपर तत्काल कारवाई करते हुए बीडीओ सुलेमान मुंडारी एवं थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर कृष्णा कुमार ने मुख्य मार्ग को छोड़कर सभी मार्गों में गढ्ढा खोदवाकर रास्ता बंद कर दिया। साथ ही आस पास के गाँवों का दौरा कर लॉकडाउन का जायजा लिया।