अलीगढ़:किसान की दिलेरी को सलाम दौड़ कर पकड़ा उसे लूटकर भागता बदमाश..

गोंडा। क्षेत्र के किसान ने ऐसी दिलेरी दिखाई कि उससे रुपयेक लूट कर भाग रहे बदमाश को पकड़ लिया। पकड़े बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया। गौंडा के गांव पांइदापुर निवासी किसान भरत सिंह पुत्र महेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने धान बेचकर खैर मंडी से आ रहे थे। तभी उन्हें खैर रोड गौंडा चौराहे पर दो अपाचे पर युवक मिले। उन्होंने कहा किसान भरत सिंह से कहा बाबा कहां जा रहे हो। भरत सिंह ने कहा मैं गौंडा जा रहा हूं। आओ हम आपको छोड़ देंगे। किसान को बाइक पर बैठा लिया। भरत सिंह धान बेचकर आ रहे थे तो उनके पास अठारह हजार रुपए थे। रास्ते में दोनों बदमाशों ने किसान से रुपये लूट लिए। लूट करने के बाद बाइक सवार भगाने लगे। किसान भरत सिंह ने अपनी दिलेरी दिखाई दौड़ लगाकर बदमाशों की बाइक को पकड़ लिया। पकड़ने के बाद जनता एकत्रित हो गई और पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसओ उमेश चंद्र शर्मा एवं एसआई मनु यादव सहित पुलिस पहुंची। जिन्होंने दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम अर्जुन कुमार पुत्र अंग्रेज सिंह थाना रुदावल भरतपुर एवं लालू राम पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी शिवनगर थाना लक्ष्मी नगर मथुरा बताया। जिनके पास से लूट के अठारह हजार रुपये एवं अपाचे बाइक भी बरामद की गई है। दोनों के खिलाफ मुकदमा लिख कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *