नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर सफाई मजदूर संघ ने किया नगर निगम में विरोध प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

अलीगढ़ : आज जिला अलीगढ़ के नगर निगम प्रांगण में उस वक्त हड़कंप मच गया जब नगर मजदूर संघ के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने नगर निगम प्रांगण में नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज प्रभात को बर्खास्त करने की मांग को लेकर नगर निगम प्रांगण का घेराव व विरोध प्रदर्शन किया। सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर नगर आयुक्त के नाम एक ज्ञापन सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद को सौंपा और नगर स्वास्थ्य अधिकारी को बर्खास्त करने की मांग की। जानकारी देते हुए राहुल चेतन ने बताया कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज प्रभात द्वारा सफाई कर्मचारियों का खुला शोषण किया जा रहा है। वहीं मृतक आश्रित सफाई कर्मचारी की नियुक्ति में सोची समझी रणनीति के तहत नियुक्ति में व्यवधान व नियुक्ति प्रपत्रों को ग़लत बताकर मृतक आश्रित सफाई कर्मचारी का मानसिक व आर्थिक शोषण किया जा रहा है। जिसके कारण मृतक आश्रित सफाई कर्मचारी का परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है।जब संघ के पदाधिकारी, सफाई कर्मचारियों की समस्यायों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी मनोज प्रभात जी को इस बारे में अवगत कराया तो उन्होंने असभ्य व अभद्र भाषा का प्रयोग किया।जिसे नगर सफाई मजदूर संघ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। अगर मनोज प्रभात को बर्खास्त नहीं किया गया तो नगर सफाई मजदूर संघ बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन,प्रशासन और नगर निगम की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *