साइबर क्राइम थाना परिक्षेत्र अलीगढ़ टीम द्वारा, जामताड़ा KYC अपडेट करने के नाम पर, साइबर ठगी करने वाले गैंग का सदस्य, पुलिस के चढ़ा हत्थे


अलीगढ़ : उ0प्र0 के कई जनपद (नोएडा, गाजियाबाद, बलिया आदि) व दिल्ली में जगह बदल-बदल कर लाइफ इंश्योरेंस कम्पनी का कस्टूमर केयर अधिकारी बनकर आकिब रज़ा अपने साथियों के साथ साइबर ठगी को देता हैं अंजाम।

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक,साइबर क्राइम उ0प्र0, श्री सुभाष चन्द्रा महोदय द्वारा साइबर अपराध की रोकथाम व साइबर अपराध के विरूद्ध चलायें जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र, अलीगढ़ श्री दीपक कुमार महोदय द्वारा साइबर अपराध व अपराधियों के विरद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देशो के अनुपालन में, पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम उ0प्र0, प्रो0 त्रिवेणी सिंह महोदय के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम उ0प्र0, लखनऊ श्री सच्चिदानंद एवं पर्यवेक्षण अधिकारी साइबर क्राइम थाना, अलीगढ़ परिक्षेत्र, अलीगढ़ श्री श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में उक्त अपराध के अनावरण एवं गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक, साइबर क्राइम, थाना अलीगढ़ परिक्षेत्र, अलीगढ़ द्वारा तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुये अभिसूचना संकलन करके कार्यवाही प्रारम्भ की गयी।

उक्त अभियोग की विवेचना से अभियुक्त 1. आंकिब रजा पुत्र अब्दुल माजिद उर्फ अब्बदुल रजा नि0 34/83 हिम्मतपुरी, त्रिलोकपुरी थाना मयूर बिहार फेज-1 नई दिल्ली-91 2. सलमान हैदर पु़त्र परवेज हैदर नि0 35/184 ब्लोक 35 त्रिलोकपुरी ईस्ट दिल्ली 3. तारिक पुत्र रफीक नि0 तृतीय तल 20/357 नि0 त्रिलोकपुरी ईस्ट दिल्ली 4. संदीप गुप्ता पुत्र हरिमोहन गुप्ता निवासी फ्लैट नं0 140बी तृतीय तल सैक्टर 2 वैशाली थाना कौशाम्बी जनपद गाजियाबाद मूल निवासी कैउटरा रेलवे क्रोसिंग बांदा थाना बांदा जिला बांदा उत्तर प्रदेश 5. हिमांशु शेखर पुत्र स्व0 विशम्बर प्रसाद श्रीवास्तव निवासी फ्लैट नं0 140बी 3 तक फ्लोर सैक्टर 2 वैशाली थाना कौशाम्बी जनपद गाजियाबाद मूल निवासी विद्यापति नगर चकदा मधुबनी बिहार थाना राजनगर बिहार उम्र करीब 32 वर्ष 6.अदनान अख्तर पुत्र अनवर हुसैन निवासी एध्687 गली नं0 18 श्रीराम कालौनी राजीव नगर दिल्ली 94 थाना खजूरी खास दिल्ली 94 मूल निवासी सरधना थाना सरधना जनपद मेरठ उम्र करीब 25 वर्ष के द्वारा मिलकर आपराधिक षड़यत्र रच कर साइबर ठगी को अंजाम देने के आधार पर अभियोग में धारा 120बी भा0द0वि0 की बढोत्तरी की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *