अलीगढ़ : आज दिनांक 3 जनवरी 2023 दिन मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे पर्यावरण संरक्षण गतिविधि अलीगढ़ के तत्वावधान में एक पॉलिथीन के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान रामघाट रोड क्वार्सी पर भारत टेंट के पास चलाया गया। उपरोक्त अभियान के अंतर्गत जनमानस को पॉलीथिन हटाओ तथा कपड़े का थैला अपनाओं का संदेश दिया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में उड़ान सोसाइटी के सचिव श्री ज्ञानेंद्र मिश्रा व पर्यावरण प्रेमी शमशेर खां तथा पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांतीय सह संयोजक श्री कुंवर पाल जी भंवर, श्री विकास शर्मा विभाग संयोजक तथा महानगर की टीम के श्री जितेंद्र गर्ग सह संयोजक, सुमित शम्मी अन्वेषक एवं एनजीओ प्रमुख श्री रवि वार्ष्णेय पेड़ आयाम प्रमुख, शंशाक वर्मा मीडिया प्रमुख, लक्ष्मी नारायण शर्मा शैक्षणिक संस्थान प्रमुख उपस्थित रहे। गतिविधि की नारी शक्ति प्रमुख श्रीमती रश्मि पंकज के साथ भारत विकास परिषद की महिला कार्यकर्ताओं व नीतू चौधरी प्रदेश सह संयोजक NGO प्रकोष्ठ(BJP), ववली अग्रवाल महिला मोर्चा(BJP), बीना चौहान मंडल मंत्री क्वार्सी (BJP) ने भी भाग लिया। उपरोक्त कार्यक्रम गतिविधि के महानगर संयोजक श्री अनिल अग्रवाल के निर्देशन में हुआ। उपरोक्त कार्यक्रम में सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शंकर विहार कॉलोनी क्वार्सी रामघाट रोड अलीगढ़ के छात्रों द्वारा लगभग 150 थैले वितरण के लिए उपलब्ध कराए गए तथा स्कूल के छात्र तथा अध्यापक जन जागरण अभियान में भी उपस्थित रहे।
Related Posts
भूख हड़ताल पर बैठी महिला की तबियत बिगड़ी, कार्यालय से गायब है सीओ।
भूख हड़ताल पर बैठी महिला की तबियत बिगड़ी, कार्यालय से गायब है सीओ। रमकंडा अपने जमीन की मांगो को लेकर…
दुद्धी महुअरिया स्टेशन का स्टाफ रेलवे पोर्टर निकला कोविड-19 पॉजिटिव रिपोर्ट आने से मचा हड़कंप
दुद्धी महुअरिया स्टेशन का स्टाफ रेलवे पोर्टर निकला कोविड-19 पॉजिटिव रिपोर्ट आने से मचा हड़कंप डिजिटल भारत न्यूज़24x7LiVE– संवाददाता: कृपाशंकर…
प्रखंड मुख्यालय स्थित वन विश्रामागार परिसर में अज्ञात लोगों ने लगाया आग।
संवाददाता- (नितेश कुमार/ भंडरिया/ गढ़वा/ झारखण्ड)भंडरिया(गढ़वा) – प्रखंड मुख्यालय स्थित वन विश्रामागार परिसर में अज्ञात लोगों ने लगाया आग। आग…