कान्हा की नगरी पहुंचे क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा

 

वृंदावन । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ बुधवार की सुबह कान्हा की नगरी श्री धाम वृंदावन पहुंचे जहां पर उन्होंने परिक्रमा मार्ग स्थित नीम करोली बाबा मंदिर में बाबा की समाधि स्थल के दर्शन किए। विराट और अनुष्का आश्रम में करीब एक घंटे तक रुके। बाबा नीम करोली का आशीर्वाद लिया। समाधि स्थल के दर्शन के बाद कुटिया में ध्यान भी लगाया। वही विराट कोहली ने फैंस को ऑटोग्राफ दिया। उनके साथ फोटो भी खिंचाए। इसके बाद विराट और अनुष्का मां आनंदमयी आश्रम रवाना हो गए। उनका कार्यक्रम पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। आनंदमयी आश्रम में मीडिया को प्रवेश नहीं दिया गया है।

विराट और अनुष्का का वृंदावन आने का कार्यक्रम बुधवार दोपहर को था, लेकिन वह सुबह-सुबह ही बाबा नीम करोली आश्रम पहुंच गए। उनका कार्यक्रम इतना गोपनीय रहा कि किसी को भनक तक नहीं लगी। बताया जा रहा है कि विराट और अनुष्का के मथुरा आने से पहले ही यहां एक सितारा होटल में कमरे बुक किए गए हैं।

बाबा नीम करोली आश्रम में विराट और अनुष्का को प्रसाद के रूप में कंबल भेंट किया। दोनों ने बाल भोग का प्रसाद भी ग्रहण किया। आश्रम में विराट कोहली ने अपने एक प्रशंसक को बैट पर ऑटोग्राफ भी दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *