मथुरा:किसानों से मिलने पहुंचे कांग्रेसी,साथ लड़ने का किया वादा..

किसानों से मिलने पहुंचे कांग्रेसी,साथ लड़ने का किया वादा

जिलाध्यक्ष और पूर्व जिलाध्यक्ष ने किसानों से मुलाकात

वृंदावन । कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष बृज लाल खाबरी के निर्देश पर जिला कांग्रेस महानगर कांग्रेस एवं वृंदावन कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में किसानों के समर्थन में किसान सत्याग्रह आंदोलन किया गया। साथ ही कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल किसानों की संपूर्ण घटना को कांग्रेस पार्टी कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री बृजलाल खाबरी को शीघ्र मिलकर अवगत कराएगा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि यमुना खादर में संक्रमणीय भूमि पर किसान दर पीढ़ी दर किसानी कर रहा है। बिना नोटिस दिए किसानों की फसल पर शासन प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर खेती व कच्चे मकानों को उजाड़ा गया। किसान और महिलाओं पर लाठीचार्ज किया गया। किसानों को झूठे मुकदमे लगा कर गिरफ्तार किया गया। जिनमें महिलाएं भी शामिल है। सैकड़ों किसानों के ऊपर मुकदमा कायम किया गया है। कांग्रेस पार्टी किसानों पर किए गए अत्याचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। चाहे इसके लिए हमें कोई भी कुर्बानी देनी पड़े।
किसान सत्याग्रह को संबोधित करते हुए पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया ने कहा कि किसानों पर बुलडोजर चला कर उनकी खेती को जबरन छीना जा रहा है। महिला और किसानों पर लाठीचार्ज अंग्रेजी हुकूमत की याद दिलाता है। शासन प्रशासन को किसानों की जमीन वापस करनी ही होगी और उन पर किए गए मुकदमे भी वापस लेने होंगे। कांग्रेस पार्टी हर लड़ाई में किसानों के साथ खड़ी है, अगर शासन प्रशासन ने किसानों की मांग नहीं मानी, तो प्रदेश स्तरीय बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *