अलीगढ़:ज्ञान महाविद्यालय में अंगदान संगोष्ठी सम्पन्न…

 

ज्ञान महाविद्यालय में अंगदान संगोष्ठी सम्पन्न।

अंगदान पोस्टर  प्रतियोगिता में खशबू वर्मा ने बाजी मारी

अलीगढ़ 3 फरवरी, आगरा रोड स्थित ज्ञान महाविद्यालय में एन एस एस के सहयोग से  अंगदान में युवाओं की भूमिका विषय पर आयोजित संगोष्ठी में  मुख्य अतिथि लाल गोयल चेयरमैन ऑर्गन डोनेशन इंडिया फाउंडेशन ने कहा कि अंगदान का महत्व युवाओं को समझना होगा।

कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया।

कार्यक्रम का संयोजन अधिशासी अधिकारी डॉ ललित उपाध्याय ने किया।संगोष्ठी में प्रबंधक मनोज यादव, प्राचार्य डॉ वाई के गुप्ता,डॉ हीरेश गोयल,डॉ जी जी वार्ष्णेय मौजूद रहे।इस अवसर पर छात्रों द्वारा पोस्टर मेकिंग  प्रतियोगिता में भाग लिया।प्रथम खुशबू वर्मा, स्थान  द्वितीय बीएससी स्थान देवेंद्री बीए व तृतीय स्थान विवेक सागर बीकॉम प्राप्त विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। एन एस एस के  स्वयंसेवको ने अंगदान दूत बनकर जागरूकता का संकल्प लिया। विशिष्ट अतिथि डी पी शर्मा ने  बताया कि  अंगदान के अभाव में 5 लाख से अधिक लोग हर वर्ष मर रहे हैं। यानी हर मिनट एक व्यक्ति की मौत हो रही है।

कार्यक्रम मंगलुरु कर्नाटक से आये आई आई एम प्रोफेसर शरण, देहदान कर्तव्य संस्था के अध्यक्ष डॉ एस के गौड़,डॉ आशा राठी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ नीलम सिंह ने किया।अतिथियों को ज्ञान पुष्प व ज्ञान पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *