वृंदावन:कन्या पूजन करने से मिलता है परम सौभाग्य:अधिकारी गुरु महाराज

कन्या पूजन करने से मिलता है परम सौभाग्य  अधिकारी गुरु महाराज

वृंदावन । श्री धाम वृंदावन के केसी घाट स्थित चरणाश्रम पर निरंतर सेवा कार्य चलता रहता है। जिसमें प्रातः काल से लेकर रात्रि तक आने वाले दिन दुखियों कीअन्न, वस्त्र, दवाई आदि की सेवा की जाती है। नवरात्र के पावन नों दिनों में डॉ सत्यानंद सरस्वती गिरी महाराज अधिकारी गुरु के द्वारा प्रतिदिन 27 कन्याओं का पूजन किया गया। आज नवमी के पावन अवसर पर लगभग 251 कन्या के पूजन का आयोजन रखा गया। जिसमें कन्याओं की चरण सेवा के पश्चात उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया गया। तत्पश्चात सभी कन्याओं को दक्षिणा के साथ उपहार वितरित किए गए। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए डॉ अधिकारी गुरु ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 9 दिन लगातार कन्या पूजन का आयोजन चलता रहा। यह 9 दिन बड़े विशेष दिन होते हैं। इन दिनों किए जाने वाले धार्मिक अनुष्ठान अत्यधिक लाभकारी एवं उत्तम फलदाई होते हैं। इसीलिए सभी सनातनी लोगों को इन दिनों में विशेष पूजा कर देवी को प्रसन्न करना चाहिए ताकि उनके परिवार पर सदैव कृपा बनी रहे। इन दिनों धार्मिक अनुष्ठान पूजा पाठ दान आदि करने से मनुष्य द्वारा किए गए पाप कर्मों का भी विनाश होता है एवं पुण्य फल की प्राप्ति होती है। वैसे तो सभी 9 दिन अत्यधिक महत्वपूर्ण होते हैं लेकिन अष्टमी और नवमी का विशेष महत्व माना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *