मथुरा :- छाता तहसील के अंतर्गत यमुना के खादर में फसल काटने को लेकर छाता तहसील के गांव स्यारहा के ग्रामीणों ने हंगामा किया। महिला और बच्चे कंबाइन मशीन के सामने लेट गए। फसल और स्वयं को आग लगाकर खुदकुशी करने की धमकी दी। इससे तहसील मांट के राजस्व अधिकारी और सुरीर कोतवाली पुलिस के हाथ पैर फूल गए। ये भूमि तहसील मांट क्षेत्र की है। टीम बिना फसल कटवाए वापस लौट आई। तहसीलदार ने देर रात थाना सुरीर में 16 लोगों को नामजद करते हुए 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। गांव भिदौनी स्थित यमुना के खादर में छाता तहसील क्षेत्र गांव स्यारहा के ग्रामीणों ने सरसों की फसल सरकारी भूमि बोई थी। यह भूमि तहसील मांट क्षेत्र में हैं। राजस्व विभाग ने इस भूमि पर बोई गई फसल को 25 मार्च को नीलाम किया। जो गांव भिदौनी निवासी वीरेंद्र कुमार के पक्ष में छूटी। वीरेंद्र सिंह ने फसल को काटने गए तो गांव स्यारहा के ग्रामीणों ने रोक दिया। इस पर तहसीलदार मांट मनीष कुमार अधीनस्थ राजस्व अधिकारियों और सुरीर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शाह नजर अहमद के साथ वीरेंद्र कुमार के पक्ष में फसल कटवाने को गए। इसकी जानकारी मिलने पर गांव स्यारहा के ग्रामीण आ गए। उन्होंने फसल काटने से रोक दिया। महिलाएं और बच्चे कंबाइन मशीन के सामने लेट गए। फसल और स्वयं में आग लगाकर खुदकुशी करने की धमकी दी। परिस्थितियों को देखते हुए राजस्व विभाग और पुलिस बिना फसल को कटवाए ही वापस लौट आई। तहसीलदार मनीष कुमार ने गांव स्यारहा निवासी सुघड़ सिंह, देवजीत, हक्को, दीपा, बाबू, सतीश, मनोज, संजय, पप्पू, संता, गंगोली, भगतजी, दीपन, रामजीलाल, सुरेंद्र, जुगेंद्र और राजवीर को नामजद करते हुए 50-60 अज्ञात ग्रामीण महिला-पुरुषों के खिलाफ सुरीर कोतवाली में तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
केवाल में काशी हिंदू विश्वविद्यालय से आए प्रोफेसर एस के सिंह ने वर्मी कंपोस्ट के बारे में दुद्धी ब्लाक के केवाल गांव में 25 जनजातीय कृषिको परीक्षण किया।
डिजिटल भारत न्यूज़ 24×7 LiVE- संवाददाता- वीरेंद्र कुमार गुप्ता- (विंढमगंज/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश) विकासखंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत केवाल में काशी…
मारीपोल में यूक्रेन के साथ शांति वार्ता करने से रूस ने किया इन्कार, गुतरेस-लावरोव बातचीत के बाद आया बयान
रूस के विदेश मंत्री सर्गी लावरोव ने आज कीव के मारीपोल में शांतिवार्ता करने के प्रस्ताव को सिरे से खारिज…
मथुरा वृन्दावन नगर निगम के वार्ड सं.70 में लगाया गया वैक्सीनेशन कैम्प …
वृन्दावन। मथुरा वृन्दावन के वार्ड संख्या 70 के पार्षद के अथक प्रयासों से वृन्दावन के बनखंडी क्षेत्र के समीप वैक्सिनेशन…