झारखंड के हित के लिए भाजपा को हराना जरूरी, सीताराम येचुरी

झारखंड के हित के लिए भाजपा को हराना जरूरी, सीताराम येचुरी
(कुमार सावन की रिपोर्ट:-लातेहार)

रांची – दिनांक 01 दिसंबर 2019 को जे0बी0 सेलीब्रेशन मैदान हटिया रांची में माकपा की विशाल चुनावी सभा को संबोधित करते हुए माकपा के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा झारखंड के हित में जल, जंगल, जमीन, खनिज संपदा, सार्वजनिक क्षेत्र सी0 एन0 टी0 एवं एसपीटी एक्ट की रक्षा के लिए झारखंड से भाजपा को हराना जरूरी है। भाजपा पूंजिपतियों, कारपोरेट घरानों को 115लाख करोड़ रुपए की टैक्स की छूट दी है। आज दिल्ली में सार्वजनिक क्षेत्रो को निजीकरण करने का फ़ैसला लिया है। एचईसी, बोकारो, आदि के निजीकरण का हम विरोध करेंगे। सुभाष चन्द्र बोस के जय हिन्द के नारे को मोदी ने जीवो हिंद में बदल दिया है अमवाणी के
जीओ कम्पनी को जिन्दा रखने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण किया जा रहा है। झारखंड में मॉबलिचिग की सबसे ज्यादा घटना घटी है, लातेहार के दो लोगों को फांसी में लटका दिया गया। किसान आत्महत्याएं, भूखमरी, बढ़ी है, उन्होंने रांची जिला के हटिया विधानसभा प्रत्याशी सुभाष मुंडा, खिजरी प्रत्याशी प्रफुल लिंडा, सिल्ली प्रत्याशी विश्वदेव सिंह मुंडा को जीता कर विधानसभा भेजने का आह्वान किया। राज्य सचिव गोपी कान्त बक्सी ने कहा की छात्रा गैंगरेप, रूपेश सवासी,
पुलिस हिरासत में हत्या, तीन गोलीकांड, के साथ लोगों की मौत, सीएनटी, एसपीटी में बदलाव का प्रयास भाजपा के असली चेहरा को उजागर करता है। डबल इंजन की सरकार डबल रफ्तार से दमन कर रही है। हटिया विधानसभा प्रत्याशी सुभाष मुंडा ने कहा मजदूरों, खेती करने किसानो का गांव जाकर देखने से पता चलता है कि विकास फर्जीवाड़ा क्या है, नौजवानों को रोजगार के लिए पलायन करना पड़ता है, महिलाएं रेजा, कुली करने शहर आते हैं, गांव में न काम है न रोजगार । हम जीतेंगे , क्षेत्र का नया चेहरा बदलेंगे, विकास वो रोजगार का श्रृजन करेंगे, खिजरी प्रत्याशी प्रफुल लिंडा ने कहा जल, जंगल, जमीन पर हमले, तथा मास्टर प्लान के खिलाफ संघर्ष हमारा प्राथमिकता है, हटिया विधानसभा प्रभारी सह प्रमुख सुरेश मुंडा ने कहा हटिया विधानसभा चुनाव जीत कर क्षेत्र का विकास करेंगे, कायाकल्प बदल देंगे। इसके अलावे राज्य सचिव मंडल सदस्य सुफल महतो, रामचन्द्र ठाकुर, संजय पासवान, राज्य कमिटी सदस्य समीर दास, प्रकाश टोप्पो, प्रो,जोरा उरांव, पुष्पा तिर्की,राजेश तिर्की, सीमा केरकेट्टा, महेश मुंडा, रंजीत मोदक आदि ने सभा को संबोधित किया। अध्यक्षता मजदुर नेता भवन सिंह व संचालन माकपा जिला सचिव सुखनाथ लोहरा ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *