अनियन्त्रित वाहन की चपेट में आयी गाय, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

अनियन्त्रित वाहन की चपेट में आयी गाय, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

डिजिटल भारत न्यूज 24×7 LIVEसंवाददाता- दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)

ओबरा(सोनभद्र) स्थानीय शारदा मंदिर रोड पर शुक्रवार को अनियंत्रित वाहन की चपेट में आकर एक गौवंश की दर्दनाक मृत्यु हो गई| इस घटना से नाराज छात्र नेता शुभम पटेल के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने घंटों जाम लगाया रखा और विरोध प्रदर्शन किया | श्री पटेल ने बताया कि आए दिन इस मार्गों पर दूसान पावर सिस्टम कंपनी के अनियंत्रित वाहनों के संचालन से पालतू जीव जंतुओं की दुर्घटना में मृत्यु हो जा रही है।

सड़कों का हाल खस्ताहाल होने के बावजूद भी वाहन चालक ओवरलोड सामानों को लेकर तेज रफ्तार से आवागमन करते हैं जिसकी चपेट में आकर रहवासी क्षेत्रों के मवेशी घायल भी हो जा रहे हैं वहीं राहगीरों का भी चलना इस मार्ग पर दूभर हो गया है| कंपनी के जिम्मेदार बेपरवाह बयानबाजी करते हुए स्थानीयों के जान जोखिम में डलवाने से भी नहीं डरते हैं।

घनी आबादी के बीच इस मार्ग से ओवरलोड अनियंत्रित रफ्तार वाले वाहनों का आवागमन पूरी तरीके से प्रतिबंधित किया जाना चाहिए, अन्यथा बड़ी घटना या दुर्घटना होने की संभावना बनी रहेगी| गौ की दर्दनाक मृत्यु से स्थानीयों का गुस्सा फूट पड़ा, और बेलगाम वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवायी करने की मांग की।

विरोध प्रदर्शन के दौरान शांति देवी, मुन्नी देवी, फुलवंती देवी, आनंती देवी, दुखनी देवी, इनबरसी देवी, बृजमोहन भारती,मुन्ना भारती, कृष्ना बैसवार, अरुण भारती, कमला पासवान, अमित कुमार, अरुण कुमार इत्यादि मौजुद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *