भारत के स्वतंत्रता सेनानी शहीद निलाम्बर-पिताम्बर के वंशज को देखने भंडरिया सीओ एवं बरगढ़ बीडीओ पहुंचे।

भारत के स्वतंत्रता सेनानी शहीद निलाम्बर-पिताम्बर के वंशज को देखने भंडरिया सीओ एवं बरगढ़ बीडीओ पहुंचे।

खबर का दिखा असर-ली गई खोज खबर।
फोटो भी है।

संवाददाता- (नितेश कुमार/ भंडरिया/ गढ़वा/ झारखण्ड)

भंडरिया(गढ़वा)- शहीद निलाम्बर-पिताम्बर के वंशज का हाल जानने बंजारी गाँव पहुँचे बीडीओ सुलेमान मुंडारी। ज्ञात हो कि समाचार पत्र में शहीद के वंशज को लकवा अटैक का खबर प्रमुखता हे छपा था।

पैसे के अभाव में ईलाज नही करा पाने की खबर छपने के पश्चात बरगढ़ प्रखंड के बीडीओ विपिन कुमार भारती एवं भंडरिया सीओ सह बीडीओ सुलेमान मुंडारी देवनाथ सिंह को देखने बंजारी गांव पहुंचे। वहां उन्होंने देवनाथ सिंह से कुशल क्षेम पूछा और इलाज हेतु ₹3000 की सहायता राशि दी। इस मौके पर बीडीओ सुलेमान मुंडारी ने बताया कि देवनाथ सिंह जी को लकवा का अटैक हुआ था, जिसका इलाज छत्तीसगढ़ से चल रहा था। वर्तमान में काफी सुधार है। वे थोड़ा बहुत चल ले पा रहे हैं। आर्थिक स्थिति को देखते हुए वर्तमान में ₹3000 की सहायता राशि दी गई है। प्रशासन पूरी चौकसी बरत रहा है। उनके स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। आवश्यकतानुसार उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहर भेजा जाएगा। वर्तमान में प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर इनकी स्वास्थ्य की जानकारी दी जा रही है। अभी श्री सिंह अपने रिश्तेदार के यहां बंजारी गांव में ही रह रहे हैं। अब समय-समय पर उनका देखरेख प्रशासन के द्वारा किया जाएगा और आवश्यकतानुसार बेहतर इलाज कराई जाएगी। मौके पर पंचायत सेवक सुरेश कुमार मेहता, पनबरस सिंह आदि सहित परिवार के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *