किसानों ने जिला मुख्यालय पर अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

औरैया: किसानों की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसान संगठन ने आज जिला मुख्यालय में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। लेकिन किसी भी अधिकारी ने उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया। इससे किसानों का आक्रोश और बढ़ता जा रहा है। किसानों ने कहा कि हम लोगों का यह आंदोलन अनिश्चितकालीन चलता रहेगा। इस भीषण सर्दी में 8 दिन से किसान धरने पर बैठे हुए हैं। धान खरीद में हुए घोटाले की जांच को लेकर, किसानों को समय से ना मिलने वाली डीएपी के मुद्दे पर, आवारा गोवंश की समस्याओं के कारण धरना प्रदर्शन हो रहा है। भारतीय किसान यूनियन ने कहा यदि कोई अधिकारी हमारी बात सुनने नहीं आएगा। तो धरना प्रदर्शन की रणनीति आगे आक्रामक हो सकती है। वही यूनियन के जिला अध्यक्ष विपिन कुमार राजपूत ने बताया कि धान खरीद में जमकर घोटाला किया गया है। किसानों का धान न खरीद कर के व्यापारियों से कमीशन के तौर पर धान खरीद किया गया। इस समय खाद की कालाबाजारी के कारण किसान त्रस्त है। खाद के दाम अधिक वसूले जा रहे हैं जबरन खाद के साथ कुछ ना कुछ दिया जा रहा है। 8 दिन से धरना प्रदर्शन होने के बावजूद भी किसी अधि कारी ने हम लोगों की सुध नहीं ली।

रिपोर्ट शुभम् पोरवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *