अलीगढ़:जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए नगर निगम में अजब खेल ढूंढिए सेटर या लगाइए चक्कर..

 

नगर निगम में जन्म्मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में दलालों का बोल बाला

अलीगढ़। नगर निगम में जन्म्मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में लोगों को एडी चोटी का दम लगाना पड रहा है। बार-बार चक्कर लगानें के बाद भी जन्म्मृत्यु प्रमाण पत्र पाने के लिए लोगों का क्रमिकों की चापलूसी तक करनी पड रही है। प्रमाण बनवाने से पहले सही दस्तावेज देने के बाद भी प्रमाण पत्र में त्रुटियां करदी जाती हैं और उन्हे सही करने के नाम पर लोगों से चक्कर लगवाये जाते है।नगर निगम के अधिकारियों के आदेशों के बाद भी क्रमिको द्वारा जन्म्मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वालों को चक्कर लगावाये जा रहे हैं। एक ओर जन्म्प्रमाण पत्र बनावने के लिए क्रमिक बैठे हुए हैं उनका कहना होता है कि उन्होने तो फाइल रजिस्ट्रार को दे दी है। लेकिन जब बोर्ड पर लिखे मो0नं0 पर जोन 1,2,3,4 के जन्म्मृत्यु प्रमाण पत्र रजिस्टारों से सम्पर्क करने वाले जो बोर्ड पर मो0नं0 लिखे हुए हैं सम्पर्क करने पर उनके नं0 सेवा में उपलब्ध ही नहीं है।

वही इस संबंध में काफी दिनों से चक्कर लगा रहे बरौला निवासी वृद्व प्रमोद कुमार ने बताया कि उन्होने 15 मार्च 2023 को अपने धैवतों के जन्म्प्रमाण पत्र बनवाने हेतु नगर निगम में सभी साक्ष्यों सहित आवेदन किया था। किन्तु अभी प्रमाण पत्र नहीं बना है और वह लगातार तीन महीने से चक्कर लगा रहे हैं। उनका कहना है कि जब भी वह आते हैं, जोन नं0 4 का क्रमिक गौरव चौहान उनसे एक सप्ताह बाद आने की कहकर टरका देता हैं।

वही आपको बताते चलें इसी जोन से संबंधित एक दूसरे मामले में आईटीआई रोड निवासी संजीव कुमार ने बताया कि उन्होने 31 मार्च 2023 को अपने बेटे का ज्न्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु सारे साक्ष्यों सहित आवेदन किया था। 8 मई 2023 को जब वह प्रमाण पत्र लेने गये तो प्रमाण पत्र में अनेक त्रटियां मिली। प्रमाण पत्र में जन्म्तिथि और जन्म् का स्थान का वर्णन ही गलत दर्शाया गया हुआ था। जब उन्होने इसके बारे में क्रमिक से कहा तो उसने प्रार्थना पत्र लिखाकर ले लिया। लेकिन उसके बाद आज तक उन्हे प्रमाण पत्र नहीं मिला है। उनका कहना था कि क्रमिक की गलती का खामियाजा उन्हे बार बार चक्कर लगाने से भुगतना पड रहा है। प्रामण पत्र का आवेदन करने वाले लोग बिण्डो पर खडे रहते हैं और दलाल अन्दर बैठक कर अपने काम पहले कराते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *