हाथरस:मनोहरि जीव सेवा संस्थान ने डलवाया गौशाला में चारा..

मनोहरि जीव सेवा संस्थान ने डलवाया गौशाला में चारा

एबी लाइव
सासनी। अनिल चौधरी (जर्नलिस्ट) ब्लॉक की पराग डेरी गौशाला में मनोहरि जीव सेवा संस्थान के द्वारा एक ट्रोला हरा चारा डलवाया गया।ये चारा सेवा एनजीओ के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव कल्पेश शर्मा और कृष्ण गोपाल शास्त्री की मौजूदगी में संपन्न हुई।कल्पेश शर्मा ने बताया कि हमारे इस एनजीओ की स्थापना डॉक्टर मुकेश शर्मा और नरेश शर्मा ने डॉक्टर प्रमोद खरे की अध्यक्षता की गई हैं।यह एनजीओ सभी घायल और दुर्घटनाग्रस्त जीवों के लिए सेवा देता हैं।बहुत जल्द गांव रुहल सासनी में जीवों के लिए शेल्टर होम विकसित किया जायेगा जिसमें जीवों को वरिष्ट डॉक्टर की टीम द्वारा डॉक्टरी उपचार के साथ साथ रहने और खाने की व्यवस्था की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *